‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर हुआ रिलीज, अक्षय और अरशद की दमदार टक्कर

Lucknow Focus News Desk: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मच अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर आज जारी कर दिया गया है। इस बार फिल्म में दोनों ‘जॉली’ एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ते नज़र आएंगे, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।
टीजर में क्या है खास?
1 मिनट 30 सेकंड के इस मजेदार टीजर की शुरुआत अरशद वारसी के किरदार जगदीश त्यागी उर्फ जॉली फ्रॉम मेरठ की एंट्री से होती है। इसके बाद, जज की भूमिका में एक बार फिर सौरभ शुक्ला की वापसी होती है। फिर आते हैं लखनऊ के वकील जगदेश्वर मिश्रा उर्फ जॉली, जिसे अक्षय कुमार निभा रहे हैं। टीजर से यह साफ हो जाता है कि फिल्म में दोनों वकीलों के बीच एक दिलचस्प कानूनी लड़ाई देखने को मिलेगी, जिसमें हंसी और ड्रामा का भरपूर डोज होगा।
फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम किरदारों में नज़र आएंगी।
यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। पहली फिल्म 2013 में अरशद वारसी के साथ आई थी, जबकि 2017 में इसका दूसरा भाग अक्षय कुमार के साथ रिलीज हुआ था। अब लगभग आठ साल बाद, दोनों जॉली एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
Also Read: बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की टक्कर, जानिए किसने मारी बाजी




