कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, पल्लवी जोशी ने कहा- ‘कश्मीर से भी बदतर हैं हालात’

Lucknow Focus News Desk: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आज, शनिवार, 16 अगस्त, 2025 को कोलकाता के एक निजी होटल में जमकर हंगामा हुआ। फिल्म का ट्रेलर लगातार विवादों से घिरा हुआ है और उसे रिलीज होने से रोकने के कई प्रयास किए गए हैं।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुए हंगामे पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “अगर यह तानाशाही या फासीवाद नहीं है, तो क्या है? आपके राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है, और यही कारण है कि हर कोई ‘द बंगाल फाइल्स’ का समर्थन करता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेलर लॉन्च से पहले सभी तार काट दिए गए थे, जिससे कार्यक्रम में बाधा आई।
‘क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं?’
ट्रेलर लॉन्च के दौरान मौजूद अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने भी विरोध प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया कि मेरी फिल्म को कैसे रोका गया। क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आज़ादी है? फिल्म निर्माता और कलाकार होने के नाते, हम अपनी बनाई फिल्म को प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं।”
उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि, “वे किस बात का खतरा महसूस कर रहे हैं? ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ। क्या हम ये मान लें कि कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर हैं? देखिए आज बंगाल में क्या हो रहा है और इसीलिए ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्में ज़रूरी हैं। मैं चाहती हूं कि भारत का हर व्यक्ति बंगाल की सच्चाई जानने के लिए ये फिल्म देखे।”
Also Read: मानसून में बीमार पड़ने से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां! सेहतमंद रहने के 5 खास नियम




