Stock Market: गुरु नानक जयंती पर बीएसई और एनएसई में नहीं होगा कारोबार

Lucknow Focus News Desk: गुरु नानक जयंती के अवसर पर आज, 5 नवंबर, 2025 को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों एक्सचेंज हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज बंद रहेंगे।
यह छुट्टी वर्ष 2025 के लिए शेयर बाजार की दूसरी अंतिम अवकाश है और नवंबर महीने का एकमात्र मार्केट हॉलिडे भी है।
गुरुवार को सामान्य कारोबार
शेयर बाजार 6 नवंबर (गुरुवार) को सामान्य रूप से खुलेगा और ट्रेडिंग सामान्य समय पर शुरू होगी। साप्ताहिक अवकाश के कारण हर शनिवार और रविवार को बाज़ार बंद रहता है। एक्सचेंजों के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, साल की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को होगी, जिस दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार के अवकाश पर जाने से पहले, 4 नवंबर को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 519.24 अंक गिरकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 165.70 अंक की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक पर आ गया।




