इन्फोटेनमेन्ट

विक्की-कटरीना के घर गूंजी किलकारी: 42 की उम्र में एक्ट्रेस बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और प्यारे कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। 42 की उम्र में मां बनीं कटरीना और विक्की ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए फैंस और शुभचिंतकों के साथ साझा की, जिसके बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया।

कौशल परिवार में इस समय जश्न का माहौल है, और फैंस बेसब्री से ‘नन्हे राजकुमार’ की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। इस खबर के साथ ही कपल की जन्मतिथि और बच्चे की बर्थ डेट का न्यूमेरोलॉजी (अंक ज्योतिष) कनेक्शन भी चर्चा में आ गया है। कटरीना और विक्की का बेटा 7 तारीख को पैदा हुआ है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, कटरीना (जन्म 16 जुलाई) और विक्की (जन्म 16 मई) दोनों की जन्मतिथि का मूलांक योग 7 है। यह इत्तेफाक है या योजनाबद्ध, यह तो कपल ही बता सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोग आमतौर पर बुद्धिमानी, मेहनती और सफल होते हैं।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने साल 2021 में शादी की थी। शादी के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार सुर्खियों में थीं। कपल ने इसी साल 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

वर्कफ्रंट: विक्की की पाइपलाइन में फिल्में

मां बनने के बाद कटरीना कैफ की पिछली रिलीज फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ थी। वहीं, विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘लव एंड वार’ प्रमुख है, जिसमें वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नज़र आएंगे। विक्की की पिछली रिलीज ‘छावा’ को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था।

Related Articles

Back to top button