देश

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की FIR, महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता का आरोप

Lucknow Focus News Desk: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को जंतर-मंतर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने, धक्का-मुक्की करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

घटनाक्रम और दर्ज FIR

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दो वीडियो जारी किए हैं, जिनमें कथित तौर पर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी एक महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारती दिख रही हैं, वहीं राहुल गांधी महिला पुलिसकर्मी को धक्का देते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी घायल पुलिसकर्मियों की वीडियो क्लिप जारी की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने जनपथ स्थित एक रेस्तरां में लंच के बाद जंतर-मंतर की ओर मार्च किया था। इस दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया गया।

नारेबाजी के बीच प्रियंका गांधी और अन्य महिला नेता हाथों में संविधान की प्रति लेकर सड़क पर बैठ गईं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने जबरन हटाकर बसों में बैठाया।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, टीएमसी (TMC), सीपीआई-एम (CPI-M), सीपीआई (CPI), आरजेडी (RJD) और आईयूएमएल (IUML) समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई प्रमुख सांसद शामिल थे।

Related Articles

Back to top button