उत्तर प्रदेश

ICCOLES 2026: डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर मांगे राम चौहान बोले-‘उपभोक्तावादी संस्कृति कर रही पर्यावरण का क्षरण’

हाइब्रिड मोड में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने जलवायु परिवर्तन व ओज़ोन संरक्षण पर साझा किए विचार; शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए रिसर्च पेपर

Lucknow Focus News Desk: हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद में “क्लाइमेट चेंज, ओज़ोन लेयर प्रोटेक्शन और एनवायरनमेंट सस्टेनेबिलिटी” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICCOLES 2026) का हाइब्रिड मोड में सफल आयोजन किया गया।

अतिवाद छोड़ प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व अपनाएं: मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मांगे राम चौहान (P.C.S.), उप आवास आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद (बरेली जोन) ने कहा कि हमारी उपभोक्तावादी संस्कृति, अत्यधिक संग्रह प्रवृत्ति और दिखावे का कल्चर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अतिवाद की प्रवृत्ति को छोड़कर प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व बनाकर जीवन यापन करना होगा। हम प्रकृति से जो लेते हैं, उसे लौटाना भी हमारी जिम्मेदारी है, तभी हम भावी पीढ़ी को सुंदर और स्वस्थ धरा दे पाएंगे।

देश-विदेश के दिग्गजों की उपस्थिति

संरक्षक मंडल: आयोजन मुख्य संरक्षक राजीव कोठीवाल (कुलाधिपति, IFTM यूनिवर्सिटी), अमित कोठीवाल (प्रबंधक, हिंदू कॉलेज) और प्राचार्य प्रो. एस.एस. रावत के मार्गदर्शन में हुआ।

विशिष्ट अतिथि: डॉ. मनोहर लाल (जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज, DU) और डॉ. विकास गुप्ता (डीन, मदर हुड यूनिवर्सिटी, रुड़की)।

अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय वक्ता: प्रो. राहुल डट्टा (चेक गणराज्य), प्रो. मून अल-वाफी (न्यूयोर्क, अमेरिका), प्रो. रूपेश गुप्ता (केएमसी, दिल्ली) और प्रो. आर. मिश्रा (IIT BHU) ने ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार रखे।

शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण एम.एससी. रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित और एम.ए. भूगोल के विद्यार्थियों व शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत मौलिक शोध-पत्र (APA शैली में) रहे। सम्मेलन की संयोजक प्रो. अलका के कुशल नेतृत्व और सह-संयोजक प्रो. अनिल कुमार व पूरी आयोजन समिति (प्रो. एस.के. शर्मा, प्रो. श्याम सिंह, प्रो. सत्येंद्र कुमार आदि) के सहयोग से यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button