डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाता है पपीते के पत्तों का रस: जानें इसके वैज्ञानिक फायदे, सही तरीका और डॉक्टर के अनुसार खुराक

Lucknow Focus News Desk: पपीता न केवल सेहतमंद फल है, बल्कि इसके पत्ते भी औषधीय गुणों की खान हैं। विशेष रूप से डेंगू बुखार के दौरान पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स बढ़ाने और मरीज को तेजी से रिकवर करने के लिए बेहद कारगर माना जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NLM) और कई मेडिकल रिसर्च के अनुसार, पपीते के पत्तों में टेरिआजोल (ETAR) और इमिडाजोल जैसे सक्रिय कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो डेंगू वायरस के प्रसार को रोकते हैं।
पपीते के पत्तों के मुख्य स्वास्थ्य लाभ
प्लेटलेट्स और इम्यूनिटी: इसमें मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स गिरते हुए प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन्स: पपीते के पत्ते विटामिन C, विटामिन A (बीटा-कैरोटीन), पोटैशियम, एल्कलॉइड्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं।
पाचन व शुगर नियंत्रण: यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है और शरीर की सूजन (Infection) को कम करता है।
बनाने का सही तरीका और खुराक
बनाने की विधि: 5-6 ताजे पपीते के पत्तों को धोकर पीस लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर साफ सूती कपड़े या छन्नी से रस छान लें। स्वाद और लाभ बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिलाया जा सकता है।
खुराक (Dosage): स्वामी रामदेव के अनुसार, इसका अत्यधिक सेवन उल्टी या जी मिचलाने का कारण बन सकता है। इसलिए एक दिन में 25 से 50 ml रस की मात्रा ही पर्याप्त और सुरक्षित मानी जाती है।
अस्वीकार: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। कृपया इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।




