लखनऊ

Lucknow: कालीचरण पीजी कॉलेज में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, सैकड़ों छात्र-शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

Lucknow Focus News Desk:  “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम के साथ आज राजधानी लखनऊ स्थित कालीचरण पी.जी. कॉलेज में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। इस आयोजन में करीब 497 छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री का संबोधन बना प्रेरणा स्रोत

कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापट्टनम से प्रसारित लाइव संदेश को सुनकर हुई, जिसमें उन्होंने योग को वैश्विक स्वास्थ्य और मानसिक शांति का मूल आधार बताया। प्रधानमंत्री का यह प्रेरक उद्बोधन सभी प्रतिभागियों के लिए ऊर्जा का संचार करने वाला रहा।

योगाचार्यों ने कराया प्रोटोकॉल के तहत अभ्यास

इसके बाद कॉलेज प्रांगण में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ योग अभ्यास शुरू हुआ। प्रयाग आरोग्य केंद्र लखनऊ से आए योगाचार्य नवीन, श्रुति और इशिका ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। महामहिम राज्यपाल के निर्देशानुसार योग सत्र को विश्व कीर्तिमान से जोड़ने के प्रयास में सभी गतिविधियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कराई गईं।

संस्थापक और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर वी.के. मिश्र के नेतृत्व में प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय और शिक्षकगण डी.सी.डी.आर. पांडेय, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. वी.एन. मिश्रा, प्रो. कल्याणी द्विवेदी, प्रो. अर्चना मिश्रा और मनोज कुमार पांडेय ने भी छात्रों के साथ मिलकर योगाभ्यास में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक मिश्र ने योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं प्राचार्य प्रो. उपाध्याय ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों, शिक्षकों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एनएसएस की टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस सफल आयोजन का श्रेय कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों को जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल अधिकारी डॉ. अल्का द्विवेदी और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश मिश्रा, डॉ. राजकुमार सिंह एवं डॉ. शिवकुमार की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Also Read: बाराबंकी में ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य पूर्वाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया सहभाग

Related Articles

Back to top button