लखनऊ

Lucknow: नाका में ज्येष्ठ के अंतिम बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन

Lucknow Focus News Desk: ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर आज नाका में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे का आयोजन लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री और नाका परिक्षेत्र के अध्यक्ष पवन मनोचा द्वारा किया गया।

भंडारे की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश तेजवानी और इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरजीत छाबड़ा और कपिल अरोड़ा, युवा महामंत्री सुमित गुप्ता, गणेश अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, असित अग्रवाल, कुलबीर सिंह, कुश अरोड़ा और रूबल सिंह ने सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक और व्यापारी प्रतिनिधियों ने बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पवन मनोचा ने बताया कि यह भंडारा सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Also Read : Lucknow: LDA की अनंत नगर योजना में प्लॉट पाने वालों के लिए खुशखबरी, 10 जून से लॉटरी प्रक्रिया शुरू

Related Articles

Back to top button