नेपाल बाढ़: सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, बोले- ‘तुम अकेले नहीं हो नेपाल’

Lucknow Focus News Desk: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मदद के लिए आगे आए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग लापता हैं। संकट की इस घड़ी में सोनू सूद के साथ-साथ नेपाली मूल की अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं और सहयोग व्यक्त किया है।
सोनू सूद ने नेपाल के लोगों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा कि वे अकेले नहीं हैं और उनकी टीम भोजन, रहने की जगह तथा पुनर्निर्माण में मदद लेकर पहुँच रही है। वहीं मनीषा कोइराला ने सभी से नेपाल के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
मध्य नेपाल और रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से 95 लोगों की मौत और 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। सोनू सूद ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट शेयर कर नेपाल को भोजन, अस्थायी आश्रय और पुनर्निर्माण में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस मुश्किल वक्त में नेपाल के लोगों के लिए दुआ करने की भावुक अपील की।




