उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में 25 नवंबर को ऐतिहासिक ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस की गरिमा पर होगा समारोह, PM मोदी फहराएंगे ध्वज

Lucknow Focus News Desk: अयोध्या में राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाला ध्वजारोहण समारोह राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के समान ही गरिमा और शिष्टाचार के साथ संपन्न किया जाएगा। इस ऐतिहासिक क्षण के लिए वैदिक परंपराओं और आधुनिक सुरक्षा मानकों के बीच व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

ध्वजारोहण समारोह का विवरण

ध्वजारोहण की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित शुभ मुहूर्त में संपन्न की जाएगी। ध्वज फहराने के लिए दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे के बीच का 30 मिनट का समय सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त चुना गया है।

समारोह की सबसे महत्वपूर्ण घड़ी वह होगी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ध्वज फहराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। ध्वज को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सलामी दी जाएगी। इस दौरान शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और मंगल वाद्य की ध्वनि पूरे परिसर में गूंजेगी और घंटे-घड़ियाल बजने लगेंगे। समारोह का आयोजन उसी शिष्टाचार के साथ किया जा रहा है, जैसा राष्ट्रीय पर्वों पर होता है। पूरी प्रक्रिया सेना के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न की जाएगी।

पीएम मोदी के आगमन की तैयारी

25 नवंबर को अयोध्या आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की भी संभावना है। एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के आने के बाद पीएम मोदी के रूट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने पीएम के लिए वैकल्पिक रूप से दो रूट तय किए हैं। एयरपोर्ट से महोबरा बाजार होते हुए राम मंदिर तक (करीब 12 किमी रोड शो की संभावना)।

एयरपोर्ट से साकेत कॉलेज में बने हेलीपैड तक हेलीकॉप्टर से जाना (सिर्फ 1 किमी की दूरी)। साकेत कॉलेज में तीन हेलीपैड तैयार किए गए हैं। एसपीजी की सहमति के बाद दोनों में से किसी एक मार्ग को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाएगी और आसपास के भवनों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। रोड शो पर अंतिम निर्णय भी एसपीजी की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button