हेल्थ एंड वेलनेस

क्या है एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट? जानें सूजन कम करने वाले आहार के फायदे

Lucknow Focus News Desk: शरीर में सूजन यानी इंफ्लेमेशन आमतौर पर किसी चोट, संक्रमण या जलन की प्रतिक्रिया होती है, जो शरीर को हील करने में मदद करती है। लेकिन जब यह सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे क्रॉनिक इंफ्लेमेशन कहा जाता है और यही कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकती है। डायबिटीज, दिल की बीमारियां, फैटी लिवर और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी इससे बढ़ जाता है।

क्रॉनिक इंफ्लेमेशन से कैसे बचे?

इसका सबसे असरदार तरीका है—एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट को अपनाना। यह एक ऐसा आहार पैटर्न है, जिसमें ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को संतुलित रखते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स में क्या-क्या शामिल करें?

  • हरी सब्जियां – जैसे ब्रोकोली, केल, बेल मिर्च, गोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स।
  • गहरे रंग के फल – ब्लूबेरी, अनार, अंगूर, चेरी आदि।
  • फैटी फिश – साल्मन, मैकेरल, सार्डिन जैसी मछलियां जो ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं।
  • हेल्दी फैट्स – एवोकाडो, जैतून और इनसे बना तेल (ऑलिव ऑयल, एवोकाडो ऑयल)।
  • नट्स और सीड्स – बादाम, अखरोट जैसे मेवे।
  • मसाले – हल्दी, दालचीनी और मेथी जो प्राकृतिक रूप से सूजन कम करने में कारगर हैं।
  • ग्रीन टी – एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह चाय सूजन को शांत करती है।
  • डार्क चॉकलेट – सीमित मात्रा में सेवन करने पर यह भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

इन चीजों से करें परहेज, बढ़ा सकती हैं सूजन

  • डीप फ्राई की गई चीजें – जैसे समोसे, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पिज्जा आदि।
  • प्रोसेस्ड मीट – हॉट डॉग, बेकन, सॉसेज, सलामी आदि।
  • मैदे से बनी चीजें – सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, पास्ता, मिठाई आदि।
  • शुगर ड्रिंक्स – कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और आइसक्रीम में अतिरिक्त शुगर सूजन बढ़ा सकती है।
  • शराब – अधिक मात्रा में अल्कोहल भी शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ा सकता है।

अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट न सिर्फ सूजन को कम करती है, बल्कि आपको कई बड़ी बीमारियों से भी बचा सकती है। इसलिए अगली बार जब आप थाली सजाएं, तो उसमें सेहत को प्राथमिकता देना न भूलें।

Also Read: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के चमत्कारी फायदे

Related Articles

Back to top button