Battle of Galwan Romantic Song : वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का फैंस को रोमांटिक तोहफा

Lucknow Focus News Desk: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस को रोमांटिक तोहफा दिया है। इससे पहले गणतंत्र दिवस पर उन्होंने देशभक्ति से भरपूर गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज किया था, वहीं अब 14 फरवरी को उनकी आगामी फिल्म बेटल ऑफ गलवान का रोमांटिक ट्रैक दर्शकों के सामने आ गया है।
फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन मेकर्स लगातार गानों के जरिए दर्शकों के बीच उत्साह बनाए हुए हैं। वॉर ड्रामा का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ 14 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया। करीब 4 मिनट 31 सेकंड लंबे इस गाने में चित्रांगदा सिंह और सलमान खान की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
‘मैं हूं’ को अयान लाल और श्रेया घोशाल ने अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत अयान लाल ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अयान ने शब्बीर अहमद के साथ मिलकर लिखे हैं। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा और महज एक घंटे में लाखों व्यूज हासिल कर लिए। व्यूज की संख्या लगातार बढ़ रही है।




