यूपी के किसानों के लिए बड़ी सौगात, गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल तय, कैबिनेट की मुहर

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि का फैसला लिया है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹160 अधिक है।
कब और कैसे होगी गेहूं की खरीद?
राज्य के सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया मार्च से 15 जून तक चलेगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में 6500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खरीद के लिए 8 प्रमुख एजेंसियां तैनात रहेंगी।
इन एजेंसियों में शामिल हैं।
भारतीय खाद्य निगम (FCI)
यूपी मंडी परिषद
पीसीएफ, पीसीयू
यूपीएसएस
नैफेड (NAFED)
एनसीसीएफ (NCCF)
कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 37 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 2 प्रस्ताव स्थगित कर दिए गए। बैठक के बाद सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा ने फैसलों की जानकारी दी।
बिजली सस्ती करने की तैयारी
ऊर्जा क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। झारखंड के दुमका में ₹2242.90 करोड़ में कोल ब्लॉक खरीदा गया। इससे घाटमपुर की 660 मेगावाट की तीन यूनिटों को कोयला मिलेगा। बिजली उत्पादन सस्ता होगा और उपभोक्ताओं को 80 पैसे प्रति यूनिट तक राहत मिल सकती है।
यूपी बनेगा सोलर पावर हब
सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई नीति को मंजूरी दी है। जिसके तहत अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी नगर निगमों को भी सोलर सिटी बनाने की योजना, गोरखपुर के चिलुआ ताल में सोलर प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित होगा।
निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
निजी बिजनेस पार्क निर्माण योजना को मंजूरी मिली। संभल में इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक सेंटर विकसित होगा। निवेश बढ़ेगा और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
क्या है इसका असर?
इन फैसलों से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। बिजली सस्ती होने से आम जनता को राहत मिलेगी। सोलर और इंडस्ट्रियल निवेश से यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।




