‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 4: पहले एपिसोड में मचेगा ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का धमाल, टीज़र रिलीज़

Lucknow Focus News Desk: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा अपने मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहे हैं। मेकर्स ने नए सीजन की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा कर दी है, जिससे साफ़ हो गया है कि इस बार सीजन का आगाज़ बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ होने वाला है।
पहले एपिसोड की खास झलक
पहले एपिसोड में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा मेहमान के तौर पर नज़र आएंगी। साझा किए गए टीज़र वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, कपिल और उनकी टीम की कॉमेडी पर ठहाके लगाती और मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में कपिल शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज़ में प्रियंका के साथ फ्लर्ट और मज़ाक करते नज़र आ रहे हैं, जिससे शो का माहौल काफी एंटरटेनिंग लग रहा है।
कब और कहां देखें?
शो का नया सीजन 20 दिसंबर 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगा। कपिल के साथ इस सीजन में भी सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर जैसे कलाकार दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।




