लखनऊ

यूपी: पुरानी पेंशन समेत शिक्षकों की 6 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला महासंघ, सौंपा ज्ञापन

Lucknow Focus News Desk: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया है।

महासंघ की 6 प्रमुख मांगें

विशिष्ट बीटीसी-2004 और अन्य अर्ह बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।

विभागीय टीईटी जल्द आयोजित हो तथा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति पर ₹17,140 और ₹18,150 का न्यूनतम वेतनमान लागू किया जाए।

पारदर्शी स्थानांतरण नीति: स्थायी व पारदर्शी ट्रांसफर नीति बने। आकांक्षी जनपदों में नई भर्ती कर वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को उनके मूल जनपद में भेजने तथा वरिष्ठ शिक्षकों को वरीयता देने की मांग।

पिछले दो वर्षों से लंबित पारस्परिक (Mutual) स्थानांतरण की प्रक्रिया को नियमित रूप से पूरा किया जाए।

लंबे समय से रुकी शिक्षक पदोन्नतियां जल्द पूरी हों और हर विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

बेसिक शिक्षकों को भी माध्यमिक शिक्षकों की तर्ज पर 100% प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाए।

Related Articles

Back to top button