उत्तर प्रदेश

PM मोदी का वाराणसी में ग्रैंड वेलकम, बोले- भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं, एक परिवार हैं

Lucknow Focus News Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए।

पीएम मोदी ने बताया ‘आध्यात्मिक मिलन’

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।” उन्होंने इस मुलाकात को एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आध्यात्मिक मिलन बताया।

वहीं, मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि भारत हमेशा मॉरीशस की विकास यात्रा में उसके साथ रहा है। उन्होंने वाराणसी में मिले शानदार स्वागत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं और मेरी पत्नी यहां के स्वागत से हैरान हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी और प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत मिला होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अब वह समझ सकते हैं कि पीएम मोदी वाराणसी से इतनी बड़ी जीत क्यों दर्ज करते हैं।

रोड शो में दिखा जनता का जोश

इससे पहले, पीएम मोदी ने पुलिस लाइन से ताज होटल तक 3 किलोमीटर का रोड शो किया। उनके स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने फूलों की बारिश की और शंखनाद किया। जनता के उत्साह को देखकर पीएम मोदी ने अपने ड्राइवर से गाड़ी को लोगों के और करीब ले जाने को कहा।

आज शाम मॉरीशस के पीएम नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती देखेंगे। उनके सम्मान में योगी सरकार ने ताज होटल में डिनर का भी आयोजन किया है।

Related Articles

Back to top button