देश

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, जानिए देश के विकास का नया विजन ‘शक्ति की सप्तधारा’

Lucknow Focus News Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए एक नया विजन पेश किया। उन्होंने देश के विकास और प्रगति के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Seven Pillars of Power) का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो काम पिछले पांच दशकों में नहीं हुआ, उसे अगले 5 से 7 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए देश में नेक्स्ट लेवल रिफॉर्म्स (अगली पीढ़ी के सुधार) लागू किए जाएंगे, जिसमें युवाओं की शक्ति को प्रमुखता से जोड़ा जाएगा।

जानिए क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’ का विजन

उत्पादन की शक्ति (Manufacturing Power): भारत को डिजाइन से लेकर उत्पादन तक पूरी ग्लोबल सप्लाई चेन का केंद्र बनाना है। ‘जीरो डिफेक्ट, नो कॉम्प्रोमाइज ऑन क्वालिटी’ के साथ वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की पहचान स्थापित करनी होगी।

कृषि और फूड प्रोसेसिंग (Agriculture & Food Processing): एफटीए (FTA) के जरिए भारतीय कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार खोलना। केमिकल-फ्री (जैविक) खेती, मिलेट्स (श्री अन्न) और भारतीय मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाना।

तकनीक और इनोवेशन (Technology & Innovation): एआई (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस, डेटा सेंटर और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत को इनोवेशन हब बनाना और नेक्स्ट-जनरेशन कम्युनिकेशन तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करना।

गतिशक्ति (PM Gati Shakti & Seamless Connectivity): हाई-स्पीड ट्रेन, आधुनिक सड़कों, स्मार्ट एयरपोर्ट्स, सीमलेस मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और पोर्ट-लेड डेवलपमेंट के जरिए देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार देना।

रक्षा शक्ति (Defense Self-Reliance): डिफेंस सेक्टर में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनना। भारत अब सिर्फ बाजार नहीं रहेगा, बल्कि हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक, साइबर सुरक्षा, ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम का प्रमुख निर्यातक व निर्माता बनेगा।

ऊर्जा शक्ति (Green Energy & Green Movement): हरित ऊर्जा (Green Energy) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना और तटीय संसाधनों का इस्तेमाल कर भारत को ग्लोबल ग्रीन मूवमेंट का अगुआ बनाना।

भारत की सॉफ्ट पावर (Soft Power & Global Culture): योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प (हैंडलूम), फिल्मों, गेमिंग, वीएफएक्स (VFX) और ईको-टूरिज्म (नेशनल पार्क व वन संपदा) के जरिए दुनिया भर में भारत की सांस्कृतिक और रचनात्मक ताकत का परचम लहराना।

Related Articles

Back to top button