इन्फोटेनमेन्ट

पीसी के साथ आईं कंगना, विवेक अग्निहोत्री भी पक्ष में उतरे

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की इस बात कि उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा था। उन्हें जानबूझकर साइड लाइन किया जा रहा था, इसलिए वह अपना करियर बनाने के लिए वह हॉलीवुड चली गईं पर बॉलीवुड में बहस शुरू हो गई है। एक तरफ जहां कंगना रनौत प्रियंका के समर्थन में उतर आई हैं, वहीं डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका को रियल स्टार बताया है। इस बहस के तेज होने की उम्मीद बढ़ गई है।

कंगना रनौत प्रियंका के हालीवुड जाने के लिए करण जौहर को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रियंका ने अपनी सफलता के प्रतिमान खुद गढ़े हैं। वह असली स्टार हैं। यह बात विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखी है। उन्होंने प्रियंका का फोटो भी ट्वीट किया है। इसके बाद बालीवुड में इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है। उम्मीद है कि यह बहस आने वाले दिनों में और तेजी पकड़ेगी।

(फोटो-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button