लखनऊ
		
	
	
कविता संग्रह ‘ मेरी लेखनी कुछ सीधी खरी’ का विमोचन


MARCH 14, 2021
एचएएल में कार्यरत हैं कवयित्री डॉक्टर वंदना सिंह
लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ (Lucknow News)। युवा कवयित्री डॉ. वंदना सिंह के पहले काव्य संग्रह ‘मेरी लेखनी कुछ सीधी खरी’ का विमोचन रविवार शाम को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) परिसर में स्थित तेजस गेस्ट हाउस में किया गया।
पुस्तक का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार और ‘इंडिया इनसाइड’ मैगज़ीन के संपादक अरुण सिंह, शिक्षाविद और लेखिका डॉ. भारती सिंह, डॉ. विवेक सिंह, कवयित्री डॉ. वंदना सिंह और अन्य अतिथियों ने सम्मिलित रूप से किया।

(कवयित्री वंदना सिंह के कविता संग्रह का मुखपृष्ठ।)
इस मौके पर डॉ. बद्री विशाल, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. अश्विनी, डॉ. संतोष, डॉ. प्रिया, डॉ. भारती, अखिलेश मयंक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Book release, Dr. Vandana Singh poetess, Lucknow News
				



