उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में ‘फ्लू’ का अलर्ट: बुखार के मरीजों के लिए अलग काउंटर, नेपाल सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में मौसमी फ्लू और H1N1 (स्वाइन फ्लू) के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर हैं। प्रदेश के 57 जिलों में स्वाइन फ्लू के अब तक 551 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 50% से अधिक केस केवल गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे जिलों से हैं। स्थिति की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी अस्पतालों में बुखार के मरीजों के लिए अलग ओपीडी काउंटर, विशेष आइसोलेशन वार्ड और मुफ्त इलाज-जांच सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

बुखार के मरीजों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी और 4 से 6 आइसोलेशन बेड वाले विशेष वार्ड तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। अस्पतालों में ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू), ऑक्सीजन, नेबुलाइजर और RTPCR जांच किट का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है। मरीजों की गंभीरता के आधार पर उन्हें A, B1, B2 और C श्रेणी में वर्गीकृत कर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

नेपाल से सटे जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और गोरखपुर में विशेष सतर्कता और निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। बुखार के लक्षण दिखने पर घबराने के बजाय नजदीकी एएनएम, आशा कार्यकर्ता या सरकारी अस्पताल में संपर्क कर नि:शुल्क जांच व इलाज कराएं।

Related Articles

Back to top button