इन्फोटेनमेन्ट

समय रैना का फैंस को बड़ा सरप्राइज: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के अगले एपिसोड में होगी इस एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री

Lucknow Focus News Desk: कॉमेडियन समय रैना ने अपने लोकप्रिय शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के हालिया एपिसोड के अंत में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। शो के नए सीजन में पहले जैसी बात न होने और ज्यादा फिल्टर्ड कंटेंट की मिल रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए समय ने अगले एपिसोड का प्रोमो दिखाया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।

एपिसोड के अंत में समय रैना ने दर्शकों से कहा कि शुरुआत के कुछ एपिसोड्स में उन्होंने थोड़ा ‘हल्का हाथ’ रखा था, इसलिए लोग कह रहे हैं कि ‘वो बात नहीं रही’। इसके तुरंत बाद उन्होंने ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एंट्री का ऐलान किया, जिससे पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा।

फैंस का मानना था कि कानूनी विवादों के बाद सीजन 2 पहले जितना अनफिल्टर्ड और मजेदार नहीं रहा। समय ने इसी का जवाब देते हुए धमाकेदार वापसी का वादा किया है। प्रोमो में समय रैना ने राखी सावंत का स्वागत किया, जिसके बाद मास्क पहने एक महिला स्टेज की ओर आती नजर आई। 28 अगस्त को स्ट्रीम हुए पांचवें एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह, शेरोन वर्मा और ऑरी (Orry) बतौर पेनलिस्ट नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button