हेल्थ एंड वेलनेस

स्वाइन फ्लू और निमोनिया: अभिनेता इमरान हाशमी हुए H1N1 का शिकार, जानें इसके गंभीर लक्षण और बचाव

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित हो गए हैं। लगातार शूटिंग और यात्राओं के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में ही इस साल अब तक 2,700 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह वायरस कई बार फेफड़ों तक पहुँचकर गंभीर निमोनिया का रूप ले सकता है।

कमजोर इम्युनिटी, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कोमोरबिडिटी (गंभीर बीमारियों) से पीड़ित मरीजों में स्वाइन फ्लू से निमोनिया होने का जोखिम सबसे अधिक रहता है।

स्वाइन फ्लू से होने वाले निमोनिया की पहचान (चेतावनी के संकेत)

सांस लेने में तकलीफ: सांस का फूलना, तेज-तेज सांस लेना या सीने में भारीपन व दर्द महसूस होना।

तेज बुखार और लगातार खांसी: दवाइयों के बावजूद तेज बुखार का न उतरना या ठीक होने के बाद दोबारा तेज बुखार आना।

अत्यधिक थकान और कमजोरी: मांसपेशियों और सिर में असहनीय दर्द के साथ शरीर में भारी सुस्ती।

ऑक्सीजन लेवल में गिरावट: संक्रमण फेफड़ों तक फैलने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होना।

बचाव और सावधानी

तेज बुखार और सांस की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और खुद से दवाइयां (Self-medication) न लें।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और हाथों की नियमित सफाई करें।

डॉक्टर की सलाह पर पर्याप्त आराम करें और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button